डेराबस्सी में रात को हुए हादसे के बाद डेढ़ घंटे तक रहा हाईवे जाम पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की शुरू हादसे में पति-पत्नी समेत चार घायल

Accident in Derabassi
चंडीगढ़ अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर होकर दूसरी ओर से आ रहा टैंकर से टकरा गया। हादसे में दोनों वाहनों में पति-पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डेराबस्सी निवासी एक व्यक्ति का ट्रक अंबाला से आ रहा था। आदर्श नगर के सामने अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। और वह नियंत्रण से बाहर हो गया। और डिवाइडर को तोड़कर अंबाला जा रहे। एक कैंटर से जा टकराया हादसा इतना भयानक था। कि कैंटर पलट गया और ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कैंटर में सवार 3 लोग घायल हो गए। कैंटर में उसका चालक और पति-पत्नी सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल पति इकरात और उनकी पत्नी नजमा ने बताया कि उन्होंने पिंजोर से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन जाने के लिए कैंटर में लिफ्ट ली थी। उन्हें बीती रात 12:00 बजे ट्रेन से अपने घर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जाना था। लेकिन रास्ते में दुर्घटना के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। हादसे में नजमा को गंभीर घायल होने के कारण उसे सिविल अस्पताल चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण chandigarh-ambala राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जो करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा जिसमें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से काफी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क से हटाया और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम को खोला था। ना प्रमुख सहायक निरीक्षक जस कमल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मानव को कब्जे में ले लिया है और घायलों का इलाज अस्पताल चल रहा है।