Advocate Vasu Ranjan Joins Congress

एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, राजा वड़िंग की मौजूदगी में ली सदस्यता

pp

Advocate Vasu Ranjan Joins Congress

Supreme Court of India और Punjab and Haryana High Court के एडवोकेट तथा काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन Vasu Ranjan ने मंगलवार को Indian National Congress का दामन थाम लिया।

Amrinder Singh Raja Warring, जो Punjab Pradesh Congress Committee के अध्यक्ष और Ludhiana से सांसद हैं, की मौजूदगी में वासु रंजन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया गया और राजा वड़िंग ने कांग्रेस में विश्वास जताने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद वासु रंजन ने कहा कि वे पूरे पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वह जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से मुलाकात करेंगे और पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे।

वासु रंजन ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi, Rajiv Gandhi और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Beant Singh की सोच को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही राहुल गांधी के देश को जोड़ने और नफरत की राजनीति खत्म करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।