Action taken on suspended ASP Divya's luxurious resort in Udaipur
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

उदयपुर में निलंबित एएसपी दिव्या के आलीशान रिसॉर्ट पर की गई कार्रवाई

Action taken on suspended ASP Divya's luxurious resort in Udaipur

Action taken on suspended ASP Divya's luxurious resort in Udaipur

Action taken on suspended ASP Divya's luxurious resort in Udaipur- उदयपुर में दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार एसओजी की निलंबित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिव्या मित्तल के आलीशान रिसॉर्ट पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। मित्तल के खिलाफ यह कार्रवाई एक फार्म हाउस के लिए अधिग्रहित भूमि का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए शुरू की गई थी।

दिव्या मित्तल ने कथित तौर पर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर चिकलवास गांव में एक फार्म हाउस के लिए अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (यूआईटी) से जमीन की मंजूरी ली थी, लेकिन इसके बजाय एक रिसॉर्ट बनाया था।

यूआईटी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बुधवार शाम को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का नोटिस जारी किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के लिए यूआईटी की टीम गुरुवार शाम मौके पर पहुंच गई।

इसने पहले वहां रहने वाले पर्यटकों को दूसरे होटल में शिफ्ट किया। शुक्रवार सुबह बुलडोजर से रिसॉर्ट को गिराने का काम शुरू हो गया था और यह खबर लिखे जाने तक जारी था।

सूत्रों ने बताया कि मित्तल ने बिना लैंड यूज (डायवर्जन) बदले फार्म हाउस को आलीशान रिसॉर्ट में तब्दील कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख के घर में घुसने के आरोप में 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही 'मकसद' की जांच