AAP ने राघव चड्ढा को 'डरा' हुआ बताया; कहा- मोदी के खिलाफ बोलने से घबरा रहे, संसद में पार्टी का साथ नहीं देते, जो डर गया वो…
AAP Reaction on Raghav Chadha Video Message Breaking News
AAP on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं इस बड़े बदलाव को लेकर अब राघव चड्ढा और AAP के बीच बगावत साफ़तौर से बढ़ती हुई नजर आ रही है।
राघव चड्ढा ने आज शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।' जहां इसके बाद अब AAP नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा की ओर से इस पर पलटवार किया गया है।
अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा को 'डरा' हुआ बताया है और कहा है कि वह पीएम मोदी से पिछले कुछ सालों से डर गए हैं और मोदी के खिलाफ कुछ बोलने से घबराते हैं। ढांडा ने आगे कहा कि कोई मोदी से डर जाए तो वो देश के लिए क्या लड़ेगा?
इसके अलावा अनुराग ढांडा ने यह भी आरोप लगाया है कि राघव चड्ढा संसद में पार्टी का साथ नहीं देते और पार्टी लाइन पर नहीं बोलते। वह पार्टी के विपरीत चल रहे हैं। पार्टी के सदन से वाकआउट करने पर भी राघव चड्ढा संसद में पीएम मोदी की हाजिरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं।
दरअसल अनुराग ढांडा ने कहा, ''हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का।''
CEC के खिलाफ प्रस्ताव पर साइन नहीं किए
ढांडा ने आगे कहा, गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं।
'तुम डर गए हो राघव...'
ढांडा ने आगे कहा, पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो। जो डर गया वो…'' वहीं आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी राघव चड्ढा पर इसी तरह पलटवार किया और सोशल मीडिया पर लिखा, ''मैं बस इतना कहना चाहता हूँ - “जो डर गया, समझो मर गया”

इससे पहले राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा था, "मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं. और ऐसे मुद्दे उठाता हूं, जिन मुद्दों को आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता है। क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया? राघव चड्ढा ने आगे कहा था कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना. मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। "
पूरी खबर-