'आप' ने राज्यसभा के लिए पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत साहनी को बनाया उम्मीदवार

'आप' ने राज्यसभा के लिए पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत साहनी को बनाया उम्मीदवार

आप ने राज्यसभा के लिए पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत साहनी को बनाया उम्मीदवार

'आप' ने राज्यसभा के लिए पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पद्मश्री विक्रमजीत साहनी को बनाया उम्

..मुख्यमंत्री भगवंत मान और 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई


चंडीगढ़, 28 मई

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मशहूर पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और पंजाबी कल्चर से लिए पद्मश्री से सम्मानित विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम की घोषणा की है। दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है।

संत सीचेवाल ने पर्यावरण के लिए बहुत अच्छे काम किये हैं। 2007 में सीचेवाल ने 160 किमी काली बेई नदी को अकेले साफ करवा दिया था। इस सफाई अभियान के बाद वह दुनिया भर में चर्चित हुए और उनका यह सफाई मॉडल पूरी दुनिया में मशहूर हुआ। पर्यावरण के लिए लगातार और निस्वार्थ भाव से काम करने के कारण सीचेवाल को पद्मश्री अवार्ड मिला। लोग उन्हें 'इको बाबा' के नाम से भी पुकारते हैं।

वहीं दूसरे उम्मीदवार विक्रमजीत साहनी ने कोविड के समय पंजाब के ग्रामीण इलाकों में लोगों की काफी मदद की और कोविड-19 के प्रकोप से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पंजाब के गांवों में कोविड-19 टेस्टिंग क्लीनिक, एंबुलेंस और दो हजार से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाए थे। अफगानिस्तान से लौटे 500 से अधिक सिखों के पुनर्वास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया है। वे पंजाबी कल्चर और भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भी काम कर रहे हैं।
बता दें कि समाजसेवी विक्रमजीत सिंह साहनी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और सालों से समाज कल्याण के कार्यों से जुड़े हुए है। विक्रमजीत साहनी को मॉरीशस के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। विश्व पंजाबी संसदीय मंच का गठन कर उन्होंने विश्व भर में पंजाबी संस्कृति का प्रचार प्रसार आगे बढ़ाया है। साहनी ने 'बोले सो निहाल', 'गुरु मान्यो ग्रंथ' और 'सरबंसदानी' जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया है और हजारों पंजाबी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप मुहैया कराई। विक्रमजीत साहनी ने वर्ल्ड पंजाबी आर्गेनाइजेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए 22 से ज्यादा देशों में पंजाब के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्ते बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। 

सीएम भगवंत मान ने दी बधाई...

दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी पद्मश्री से सम्मानित दो लोगों को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के लिए नामजद रही है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पर्यावरण से संबंधित अपने महान कार्यों के लिए और विक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाबी कल्चर को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री मिला है। दोनों को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"


'आप' सुप्रीमो केजरीवाल ने भी दी बधाई...

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के दोनों घोषित उम्मीदवारों को बधाई। मुझे भरोसा है कि 'आप' के उम्मीदवार अपने बड़े अनुभव और ज्ञान का उपयोग कर राज्यसभा में पंजाब के आम लोगों की आवाज मजबूती के साथ उठाएंगे।"

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने भी दोनों नेताओं को बधाई दी। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, "पद्मश्री बलबीर सिंह सीचेवाल जी ने सतलुज और ब्यास की सहायक नदियों के कायाकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टाइम्स मैगज़ीन द्वारा उन्हें दुनिया में पर्यावरण के शीर्ष 30 नायकों के रूप में नामित किया गया था। एक पर्यावरणविद् के रूप में उनकी विशेषज्ञता और अनुभव संसद के लिए एक संपत्ति होगी।" वही डॉक्टर संदीप पाठक ने लिखा, "पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किये जाने पर पद्मश्री एवं पर्यावरणविद् संत श्री सीचेवाल जी एवं सरदार क्रावीक्रमसाहनी जी को बधाई। हम सब मिलकर संसद में पंजाब की जनता की आवाज को मजबूत करेंगे।"