पंजाब के इस AAP विधायक ने तो ASI का कर दिया बुरा हाल, CM भगवंत मान जानेंगे तो जरूर कहेंगे ऐसी बात

पंजाब के इस AAP विधायक ने तो ASI का कर दिया बुरा हाल, CM भगवंत मान जानेंगे तो जरूर कहेंगे ऐसी बात

AAP MLA on ASI in Punjab

AAP MLA on ASI in Punjab

AAP MLA on ASI in Punjab : CM मान तो छोड़ो, पंजाब में विधायक भी भ्रष्टाचार पर डंडा चला रहे हैं| दरअसल, पंजाब में आप के एक विधायक ने एक ASI पर ऐसी गाज गिराई है कि अब नौकरी जाने के डर में उसका बुरा हाल हो गया है| बतादें कि, पूरा मामला रामपुरा फूल क्षेत्र का है| जहां के आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू ने जगतार सिंह नाम के एक ए.एस.आई. को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का वीडियो भी सामने आया है| जिसमें देखा जा सकता है कि ए.एस.आई. किस प्रकार से अपनी हरकत पर अंदर ही अंदर शर्मसार हो रहा है|

बताया जाता है कि, आप विधायक बलकार सिंह सिद्धू को ए.एस.आई. के रिश्वत लेने की सूचना मिल रही थी| जिसके बाद विधायक सिद्धू ने यह कार्रवाई की| उन्होंने खुद ए.एस.आई. को रंगे हाथ पकड़ा और उससे 5 हजार रुपए बरामद किए। मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक बलकार सिद्धू ने इस मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है। उक्त ए.एस.आई. खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

CM भगवंत मान जानेंगे तो जरूर कहेंगे ऐसी बात...

बतादें कि, CM भगवंत मान भ्रष्टाचार पर लगातार एक्शन में हैं| अबतक वह इस सम्बन्ध में कई बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं| वहीं, जब अब अपने एक विधायक द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस एक्शन को देखेंगे तो जरूर विधायक की तारीफ करेंगे और ASI पर तो बड़ी गाज गिर सकती है|

वीडियो देखें ....