भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा

Lok Sabha Elections 2024
वार्डों में बिजली-पानी की सप्लाई की जा रही है बाधित
चंडीगढ़, 28 मई। Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने आप मेयर कुलदीप कुमार पर आरोप लगाया कि भाजपा शासित जितने भी वार्ड हैं उनमें मेयर के कहने पर समस्याएं खड़ी की जा रही हैं, ज्यादातर वार्ड में पानी की समस्या आ रही है और चुनाव के समय में बाकी भी कार्य रोक दिए गए हैं।
अरोड़ा ने आरोप लगाया कि आप मेयर के इशारे पर भाजपा पार्षदों के वार्डों में बिजली व पानी की आपूर्ति को बाधित किया जा रहा है। भाजपा शासित अधिकांश वार्ड पानी की समस्याओं का सामना कर रहे हैं और यह चुनाव के दौरान हो रहा है। ऐसा फैसला कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने वाला है, लेकिन आप की तानाशाही का जनता पहली जून को मुंह तोड़ जवाब देगी।
नरेश अरोड़ा ने कहा कि आप मेयर का यह फैसला उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। मेयर का काम निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना है, लेकिन मेयर राजनीति द्वेष के साथ काम कर रहे हैं। आप के तानाशाही फैसले के चलते भाजपा शासित वार्डों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग समझदार हैं और आप मेयर द्वारा अपनाई जा रही नकारात्मक नीति को ध्यान में रखकर पहली जून को भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के समर्थन में पूरी उत्साह के साथ मतदान करेगी और चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी को सबक सिखाएंगे।