आम आदमी पार्टी के निकाय चुनाव में उम्मीदवार मैदान में उतरे; 20 में से 11 नाम फ़ाइनल

आम आदमी पार्टी के निकाय चुनाव में उम्मीदवार मैदान में उतरे; 20 में से 11 नाम फ़ाइनल

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Aam Aadmi Party: 
नगर निगम चुनाव के रण में आखिरकार कांग्रेस पार्टी के बाद बुधवार रात को आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। फिलहाल पार्टी की तरफ से महिला वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 3 और 4, वार्ड नम्बर 6, वार्ड नम्बर 9 और महिला वार्ड 11, वार्ड नम्बर 17 एससी, वार्ड 18 बीसीबी महिला, वार्ड 19 बीसीए महिला और 20 नम्बर वार्ड से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई। पार्टी ने वार्ड एक से अमृत कौर को मैदान में उतार दिया है। वार्ड नम्बर 5 से विशाल भटेजा, वार्ड 7 से राकेश मालिक, वार्ड 8 से विनोद कुमार, वार्ड 10 से मंजेश कुमार, वार्ड 12 से संजीव कुमार, वार्ड 13 से विशाल भारद्वाज, वार्ड 14 से सुमित कुमार, वार्ड 15 से पिंकी और वार्ड 16 से रौशनी देवी को टिकट दी है।