मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन

मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने किया चंडीगढ़ में प्रदर्शन

Chandigarh Mayor Election Controversy

Chandigarh Mayor Election Controversy

....चंडीगढ़ पुलिस से पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की

....दोनों पार्टियों के पार्षदों और नेताओं ने भाजपा पर मेयर की चुनाव में धक्केशाही करने का लगाया आरोप, कहा - पीठासीन अधिकारी ने जानबूझकर हमारे आठ पार्षदों के वोट किए रद्द 

....भाजपा से देश के लोकतंत्र को सबसे ज्यादा खतरा है, जब तक नया मेयर नहीं हटता हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे - आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ सनी आहलूवालिया

चंडीगढ़, 31 जनवरी: Chandigarh Mayor Election Controversy: मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस के नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस से मेयर चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मीडिया चैनलों को दिए अपने बयानों में दोनों पार्टियों के पार्षदों और नेताओं ने भाजपा पर मेयर चुनाव में धक्केशाही करने का आरोप लगाया और कहा कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जानबूझकर हमारे आठ पार्षदों के वोट रद्द किए ताकि भाजपा का मेयर बन सके। 30 जनवरी 2024 का दिन चंडीगढ़ नगर निगम के इतिहास का सबसे काला दिन था।

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ सनी आहलूवालिया ने सेक्टर -17 पुलिस थाने में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएचओ से मुलाकात की और उन्हें मेयर चुनाव में धांधली से संबंधित वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सौंपी। उन्होंने इस संबंध में चंडीगढ़ एसएसपी से भी मुलाकात की और अनिल मसीह पर कार्रवाई करने की मांग की।

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ सनी आहलूवालिया ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को भाजपा से सबसे बड़ा खतरा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने रणनीति के तहत मेयर चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों को मैनेज किया और दिनदहाड़े चुनाव में धांधली कर अपना मेयर बनाया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षदों ने हाईकोर्ट में एफिडेविट दिया है कि हमने कुलदीप कुमार टीटा को मेयर बनाने के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि जब तक धक्के से बनाया गया नया मेयर को हटाया नहीं जाता, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले पर चंडीगढ़ निगम प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चंडीगढ़ प्रशासन को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हाईकोर्ट में नए सिरे से मेयर चुनाव करवाने की गुहार लगाई है।

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने भी चंडीगढ़ नगर निगम के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी वर्कर और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जवाबी करवाई में पुलिस ने चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लबाना समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

यह पढ़ें:

दिव्य युगल के सान्निध्य में 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे इसमें एक जोड़ा चंडीगढ़ का भी था!

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन को राहत नहीं; हाईकोर्ट ने प्रशासन से ये काम करने को कहा, इधर भारी प्रदर्शन शुरू

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर हरियाणा CM का बड़ा बयान; मनोहर लाल ने आप-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसा, कहा- नाच ना जाने आंगन टेढ़ा