daily horoscope

Horoscope Today 29 October 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifall11

Horoscope Today 29 October 2023

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope
 आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन पैर में चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए बेहद सावधान रहें और वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
 आज किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
 पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 6

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
 भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की बात चल रही थी तो वह हाथ में आते-आते अटक रही है लेकिन शीघ्र ही वह आपके हाथ में आएगी, थोड़ा धैर्य रखें।
भाग्यशाली संख्या : 5

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)  
 आपके पास आज आत्मविश्वास की कमी और खराब ऊर्जा का स्तर होगा। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण प्रतिरोध की रणनीति बनाकर आगे कदम बढ़ाए।
भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope
 किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य है। 
भाग्यशाली संख्या : 4

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
 सेहत के प्रति उदासीन रवैया आपको नुकसान दे सकता है। अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें ताकि कोई लापरवाही ना हो। किसी से कड़वी बातें ना करें।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope 
 आज आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाएंगी। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 5

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 कुछ खास काम परिवार की मदद से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 2

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope 
 आज आपको खुश नजर आएंगे लेकिन परिवार के छोटे सदस्यों को कोई समस्या हो सकती है। किसी को चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
भाग्यशाली संख्या : 7

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope  
 आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर निवेश योजना को लेकर दुविधा में रहेंगे। खुद पर काबू रखना जरुरी होगा।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)   
 आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली संख्या : 2,

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 27 October 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 25 October 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल