Punjab AAP MLA Arrest: पंजाब में AAP विधायक गिरफ्तार; लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी, सजा पर नजर
BREAKING

पंजाब में AAP विधायक गिरफ्तार; लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, सजा पर नजर

Punjab AAP MLA Manjinder Singh Lalpura Arrest Breaking Crime News

Punjab AAP MLA Manjinder Singh Lalpura Arrest Breaking Crime News

Punjab AAP MLA Arrest: पंजाब में खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालपुरा की गिरफ्तारी तब की गई है, जब आज तरनतारन कोर्ट ने 12 साल पुराने 2013 के 'उस्मां कांड' में उन्हें दोषी ठहराया है। इस मामले में लालपुरा सहित 7 आरोपी दोषी ठहराए गए हैं। कोर्ट ने सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया है। जिसके बाद तरनतारन पुलिस ने लालपुरा समेत सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। सजा पर फैसला 12 सितंबर को सुनाया जाएगा।

क्या है 'उस्मां कांड'?

यह मामला साल 2013 में पंजाब के उस्मां गांव का है। जहां एक शादी समारोह के दौरान मामले की पीड़ित लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट की गई। यह मामला काफी चर्चा का विषय बना था। साथ ही इस मामले में मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद से ही इस मामले को लेकर लंबे समय से जांच-पड़ताल और कानूनी प्रक्रिया की कार्रवाई चल रही थी। जहां अब करीब 12 साल बाद जाकर तरनतारन कोर्ट ने मामले में सभी आरोपियों को दोषी माना और उन्हें सजा सुनाने का फैसला किया।

लालपुरा की सजा पर सबकी नजर

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत सभी दोषियों की सजा पर ऐलान 12 सितंबर को होगा। ऐसे में अब सबकी नजर सजा पर टिकी हुई है। 2 साल या इससे ज्यादा की सजा होने पर लालपुरा की विधायकी भी जा सकती है और 6 साल तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी लग सकती है। ऐसे में पंजाब की सत्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। विधानसभा में आप के एक सदस्य की संख्या घट जाएगी। वहीं इस मामले में दोषी पाये जाने के बाद विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के साथ AAP की भी किरकिरी हो रही है। इससे पहले पंजाब में AAP के अन्य विधायक भी कानूनी शिकंजे में फंसे हुए हैं।

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा

Punjab AAP MLA Manjinder Singh Lalpura Arrest Breaking Crime News