ISIS Terrorist Arrest: ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; दिल्ली स्पेशल सेल और झारखंड ATS का जाइंट ऑपरेशन
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; दिल्ली स्पेशल सेल और झारखंड ATS का जाइंट ऑपरेशन, रांची पुलिस भी रही शामिल, पढ़ें

ISIS Terrorist From Ranchi

Delhi Police Special Cell Arrest ISIS Terrorist From Ranchi Jharkhand ATS

ISIS Terrorist Arrest: झारखंड के रांची से एक संदिग्ध ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने जाइंट ऑपरेशन में आतंकी को काबू किया। इस संदिग्ध आतंकी की पहचान अज़हर दानिश के रूप में हुई है। शुरुवाती तौर पर यह माना जा रहा कि पाकिस्तान से संबन्धित ISIS मॉड्यूल का यह संदिग्ध आतंकी देश को दहलाने व दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। फिलहाल गिरफ्तार अज़हर दानिश से पूछताछ की जा रही है।

तलाश में थी दिल्ली पुलिस

बताया जाता है कि, अज़हर दानिश के खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला कि अज़हर दानिश रांची के इस्लामनगर इलाके में सक्रिय है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के साथ जाइंट ऑपरेशन चलाकर अज़हर दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जानकारी भी मिल रही है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में दिल्ली में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 8 जगहों पर छापेमारी की है और लगभग 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अपने बयान में कहा, "जारी अभियान में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं।"