daily horoscope

Horoscope Today 15 December 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifal1

Horoscope Today 15 December 2023

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

मेष  दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)    
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सिल्वर

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें।
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : पीला

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं।
भाग्यांक: 2 
भाग्यशाली रंग : सिल्वर

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
 सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।
भाग्यांक: 9 
भाग्यशाली रंग : लाल

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  
 आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। 
भाग्यांक: 3 
भाग्यशाली रंग : केसरिया

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope
सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं।
भाग्यांक: 4 
भाग्यशाली रंग : भूरा

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है।
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : नारंगी

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। 
भाग्यांक: 1 
भाग्यशाली रंग : सुनहरा

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope )
 बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं।
भाग्यांक: 8 
भाग्यशाली रंग : काला 
 
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)  
 जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है।
भाग्यांक: 6 
भाग्यशाली रंग : गुलाबी

-पंडित शशि पाल डोगरा वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 14 December 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 13 December 2023, पढ़ें दैनिक राशिफल