Horoscope Today 09 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 09 May 2025
Horoscope Today 09 May 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
आज शुभ त्रयोदशी दिवस पर कुछ कुछ धार्मिक कार्य करने का समय है। खष्ठम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
शनि एकादश शुभ हैं। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
बुध वित्तीय लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए सफलता वाला दिवस है। करियर प्रोग्रेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप जॉब चेंज का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। यदि आप फ़िल्म पत्रकारिता, आईटी या मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है, घर पर विवाह की बात चलेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
राशि स्वामी सूर्य नवम व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन बिजनेस ग्रोथ के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
तुला (Libra Daily Horoscope)
कुछ नए व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
धन का आगमन होगा। एकादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ फल देंगे। किसी प्रिय संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
राशि स्वामी गुरु खष्ठम व चन्द्रमा दशम है। किसी विशेष अनुबंध से व्यावसायिक लाभ होगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि तृतीय व चन्द्रमा नवम है। बिजनेस ग्रोथ पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। छात्र सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। बिजनेस बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
राशि स्वामी गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। स्वास्थ्य सुख को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
Horoscope Today 08 May 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल