Aaj Ka Panchang 11 February 2023: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Panchang 11 February 2023: आज पंचांग में जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Panchang 11 February 2023

Aaj Ka Panchang 11 February 2023

Aaj ka Panchang, 11 February 2023: आज शनिवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा षष्ठी तिथि है। पंचमी प्रातः 9.08 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 11.14 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 10.13 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 7.03 बजे से 8.31 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.47 बजे से 8.31 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.42 बजे से 2.26 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.10 बजे से 3.55 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 1.58 बजे से 3.21 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.49 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.30 बजे से 9.54 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.29 बजे से 4.52 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.28 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.41 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अर्द्धरात्रि बाद 1.40 बजे से अगले दिन सुबह 7.06 बजे तक सर्वार्थसिद्धि और रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.33 बजे से 3.17 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.04 बजे तक रहेगा। अमृतकाल का समय सायं 6.54 बजे से रात्रि 8.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

शनिदोष से मुक्ति के लिए करें शनिदेव की आराधना, देखें आरती और सिद्ध मंत्र

Aaj ka Panchang: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा से पाएं धन-वैभव, जान लें शुभ समय, अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Maa Lakshmi: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा, घर में आएगी सुख-समृद्धि, देखें पूजा विधि