आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे को काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया
A stray dog bit a 5-year-old boy and seriously injured him.
पिंजौर । पिंजोर के चौणा चौक में 5 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा गली में खेल रहा था और अचानक कुत्ते ने उसे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके होंठ नोच लिए बच्चों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाया और बच्चे के माता-पिता को सूचित किया। बच्च का नाम आर्यन है और उसके पिता का नाम कंवरपाल और माता का नाम मीना है जो कि चौणा चौक में किराए के मकान में रहते हैं
के पिता दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है । बच्चे आर्यन को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक केंद्र पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर और गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर 6 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिंजौर शहर में लगातार आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले सामने आ रहे हैं और स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर भारी रोष है लोगों का कहना है कि प्रशासन नगर परिषद समस्या की गंभीरता की और कोई और नहीं कर रहा है प्रतिदिन बच्चे बूढ़े इन कुत्तों का शिकार बन रहे हैं फिर भी इस समस्या को लेकर पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे है।