नवकार मंत्र सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक: कटारिया

नवकार मंत्र सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक: कटारिया

A Guide for All of Humanity — Kataria

A Guide for All of Humanity — Kataria

9 अप्रैल को लोकभवन, पंजाब में होगा सामूहिक नवकार मंत्र जाप

चंडीगढ़, 1 अप्रैल। A Guide for All of Humanity — Kataria, जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो)की ओर से आगामी 9 अप्रैल को लोकभवन, पंजाब में नवकार मंत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक चलेगा। पंजाब के राज्यपाल और यूटी, चंडीगढ़ के प्रशासक बुधवार को सेक्टर-22 स्थित महावीर भवन में साध्वी संतोष जी महाराज को 9 अप्रैल को लोकभवन, पंजाब में आयोजित होने वाले सामूहिक नवकार मंत्र जाप में शामिल होने का निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने साध्वी संतोष जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि नवकार मंत्र केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक मंत्र है। इस मंत्र में शांति, अहिंसा, नैतिक मूल्यों और आत्मशुद्धि का संदेश निहित है, जो मानव जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। व्यक्ति को आत्मचिंतन, संयम और सद्भाव का संदेश देता है, जिससे समाज में शांति और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से भी इस आध्यात्मिक पहल में भाग लेकर विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जीतो के चेयरमैन लोकेश जैन, वाइस चेयरमैन महावीर जैन और आईएएस ललित जैन सहित एसएस जैन सभा के प्रधान विजय जैन, उपप्रधान नीरज जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन तथा संरक्षक बी.डी. बंसल समेत विभिन्न जैन संस्थाओं के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।  ज्ञात रहे पिछले वर्ष जीतो की ओर से मनाए गए नवकार मंत्र के अवसर पर दिल्ली विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लेते हुए कहा था कि नवकार मंत्र से जो हमें प्रेरणा मिलती है, वह बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने जीतो की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीतो एक ऐसा मंत्र है, जिसने पूरे जैन समाज को जोड़ दिया।