नई जॉइनिंग से पहले मौत का सफर: तबादले के बाद योगदान देने जा रहे पंचायत सचिव की सड़क हादसे में मौत, फोरलेन की गलत दिशा बनी काल

नई जॉइनिंग से पहले मौत का सफर: तबादले के बाद योगदान देने जा रहे पंचायत सचिव की सड़क हादसे में मौत, फोरलेन की गलत दिशा बनी काल

A Fatal Journey Before Taking Up the New Post

A Fatal Journey Before Taking Up the New Post

पथरगामा (गोड्डा)। A Fatal Journey Before Taking Up the New Post, पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियातरी फोरलेन सड़क पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंचायत सचिव ललित कमार झा की मौके पर ही मौत हो गई। वह साहिबगंज ग्राम के रहने वाले थे और पोड़ैयाहाट प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपायुक्त गोड्डा द्वारा हाल ही में ललित कुमार झा का तबादला महागामा प्रखंड के धर्मोडीह पंचायत भवन में पंचायत सचिव के पद पर किया गया था। वह अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के लिए स्कूटी (गाड़ी नंबर JH 17 AD 3133) से महागामा जा रहे थे।

इसी दौरान कसियातरी फोरलेन सड़क पर विपरीत दिशा से वाहन चलाते हुए टर्निंग के समीप उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी से गिरते ही उनका हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पथरगामा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पथरगामा थाना के एएसआई ज्योति तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां देखा गया कि दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूटी सवार तेज गति से गलत दिशा में महागामा की ओर जा रहे थे। टर्निंग के पास पहुंचते ही संतुलन बिगड़ने से वे स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी जान चली गई। फोरलेन सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण यह हाल के दिनों में दूसरी मौत है।

इससे पूर्व बाबूपुर गांव के समीप फोरलेन पर गलत दिशा में वाहन चलाने के दौरान रजौन ग्राम निवासी सतन कुमार साह की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

इसके बावजूद कई बाइक चालक नियमों की अनदेखी कर फोरलेन पर गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा फोरलेन सड़क पर सही दिशा में वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।