बरेली में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बरेली में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल

Encounter in Bareilly

Encounter in Bareilly

Encounter in Bareilly: बरेली में शनिवार रात के अंतिम पहर बहेड़ी के राजुपुर तिराहे पर मौजूद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर बाइक सवार को रोका तो उसने गोली चला दी। वह शेरगढ़ की ओर भागा। बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शेरगढ़ थाना पुलिस के साथ टीम ने पीछा कर घेर लिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। एक सिपाही भी मामूली घायल हुआ। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। 

आरोपी शीशगढ़ थाना के गांव सियाठेरी का निवासी सतीश जाटव है। सतीश पर 25 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित कर रखा है। पुलिस के मुताबिक सतीश ने बहेड़ी और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक लूट की तीन घटनाएँ करना कबूल किया। इनमें से दो मामलों में उसने बाइक सवार की हत्या कर दी थी। एक बाइक सवार गंभीर घायल हुआ था।