शिमला में स्कूल लौट रही 13 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरने से मौत

शिमला में स्कूल लौट रही 13 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरने से मौत

A 13-year-old girl died after falling into a ditch while

A 13-year-old girl died after falling into a ditch while

रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। पुलिस थाना रामपुर तकलेच चौकी के तहत स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी और रास्ते में उसका पैर फिसल गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छात्रा की पहचान नाम कविता, पुत्री बिटू, निवासी गांव पाट दामिणी, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

स्कूल से घर जाते हादसा

वह रोजाना की तरह स्कूल से घर आ रही थी तो अचानक रास्ते में उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लैक्स खनेरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

वहीं सूचना मिलते ही एएसआई सतविंद्र पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंपा शव

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मेडिकल अधिकारी ने विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद में देने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए पिता बिटू राम को सौंप दिया गया।