मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट से सफर खत्म होने पर रोहित शर्मा ने क्या कहा

मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट से सफर खत्म होने पर रोहित शर्मा ने क्या कहा

हैदराबाद को अच्छी शुरुआत के बाद भी मिली हार 

मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट से सफर खत्म होने पर रोहित शर्मा ने क्या कहा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के दम पर टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाव में हैदराबाद 8 विकेट पर 193 रन ही बना पाया मैच मुंबई ने 42 रन से अपने नाम किया।

आखिरी लीग मैच जीतने के बाद भी टीम प्लेआफ में जगह नहीं बना पाई। कोलकाता और मुंबई के 14-14 अंक हुए लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर केकेआर ने बाजी मारी। चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर की टीमों ने पहले ही प्लेआफ में जगह पक्की कर ली थी।

हैदराबाद को अच्छी शुरुआत के बाद भी मिली हार 

मुंबई से मिले विशाल लक्ष्य के सामने हैदराबाद के लिए जेसन राय और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत की। दोनों ने मिलकर टीम के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। 21 गेंद पर 34 रन बनाकर राय ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच देकर आउट हुए। अभिषेक भी 33 रन बनाकर जेम्स नीशम की गेंद पर कुल्टर नाइल को कैच दे बैठे। इसके ठीक बाद मोहम्मद नबी 3 रन बनाकर मुंबई के लिए पहला मैच खेल रहे पीयूष चावला के शिकार बने। अब्दुल समद को 2 रन पर आउट कर नीशम ने हैदराबाद तो चौथा झटका दिया। 

मनीष पांडे ने एक छोर को थामे रखा और 30 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। प्रियम गर्ग 21 गेंद पर 29 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। 

मुंबई इंडियंस का बड़ा स्कोर 

करो या मरो के मुकाबले में मुंबई की टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। पहली गेंद से बड़े शाट जमाते हुए इशान ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इस बल्लेबाज ने महज 16 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्दशतक जमाया दिया। यह मुंबई की टीम के लिए अब तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज पचास रन रहा। रोहित 18 रन बनाकर आउट हुए जबकि टीम को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। 

टीम तो दूसरा झटका हार्दिक के रूप में लगा जब वह 10 रन पर जेसन होल्डर की गेंद पर  जेसन राय को कैच दे बैठे। इसके बाद टूर्नामेंट में सबसे तेज रफ्तार गेंद फेंकने वाले उसमान मलिक ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे इशान किशन को 84 रन के स्कोर पर रिद्धिमान साहा के हाथों विकेट के पीछे कैच करवाया। क्रुणाल पांड्या 9 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। 

सूर्यकुमार यादव 40 गेंद पर 82 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर मोहम्मद नबी को कैच दे बैठे। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जमाए। 

दोनों ही टीम आज के मैच में बदलाव के साथ उतरी है। हैदराबाद की कप्तानी केन विलियमसन की जगह मनीष पांडे कप्तानी कर रहे हैं। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

जेसन राय, अभिषेक शर्मा, मनीष पांडे (कप्तान), प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, रिद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद नबी, उमरान मलिक, सिद्धार्थ कौल

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, ट्रेंट बोल्ट

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम प्लेआफ में बचे आखिरी जगह पर पहुंचने की आखिरी कोशिश करने मैदान पर उतरी। उसकी उम्मीद ना के बराबर है लेकिन फिर भी टीम कम से कम आखिरी मैच को जीतकर टूर्नामेंट से सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी। सनराइजर्स की टीम ने पिछले मुकाबले में आरसीबी की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराया था लिहाजा यह मैच मुंबई के लिए आसान नहीं होने वाला।

मुंबई को आज के मैच में हैदराबाद के खिलाफ 200 से उपर का स्कोर खड़ा करना है। इसके बाद मैच में 170 रन के अंत से जीत हासिल करना होगा। अगर ऐसा हुआ तो मुंबई की जगह प्लेआफ में बनेगी वर्ना वो बाहर हो जाएगी। वैसे साल 2017 में मुंबई ने दिल्ली को 146 रन से हराया था। यह टूर्नामेंट में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।