Python Goat Viral Video: जोश-जोश में अजगर ने निगल लिया औकात से बड़ा शिकार; हजम करने में बिगड़ गई हालत

जोश-जोश में अजगर ने निगल लिया औकात से बड़ा शिकार; हजम करने में बिगड़ गई हालत, फिर ये सीन देख हैरान जाएंगे आप, वीडियो

Python Goat Viral Video Ajgar Ke Bakri Ugalne Ka Video

Python Goat Viral Video Ajgar Ke Bakri Ugalne Ka Video

Python Goat Viral Video: जंगल का बेहद खूंखार शिकारी अजगर। जिसकी गिरफ्त सिर्फ मौत और मौत है। लेकिन कई बार यह खूंखार शिकारी भी शिकार की वजह से मुश्किल में पड़ जाता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 20 फीट का एक विशाल अजगर बकरी का शिकार करने के बाद बेचैन दिख रहा है।

अजगर की हालत इतनी बिगड़ी है कि उसने जो बकरी निगली होती है उसे वह कुछ ही समय बाद उगल देता है। तब जाके उसकी सांस में सांस आती है। अजगर का यह सीन उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में कैद किया गया है। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल है।

Shocking: 30 सेकेंड में पूरा हिरण निगल गई ये विशालकाय छिपकली, कैमरे में कैद हुआ खूंखार रूप

जोश-जोश में अजगर ने निगल लिया औकात से बड़ा शिकार

मसलन अजगर ने अपनी ताकत के गुमा पर जोश-जोश में औकात से बड़ा शिकार निगल लिया। वह पूरी की पूरी बकरी ही निगल बैठा। लेकिन वह नहीं जानता था कि जिस शिकार को वह पेट में ले गया है। उसकी वजह से उसकी जान संकट में आ जाएगी। बकरी निगलने के कुछ देर बाद अजगर की हालत बिगड़ने लगी। बकरी का आकार इतना बड़ा था कि अजगर उसे पूरी तरह से पचा नहीं सका। जैसे ही बकरी उसके पेट के बीचो-बीच पहुंची तो अजगर से आगे बढ़ना तक मुश्किल हो गया।

टाइगर को ललकारने लगा कुत्ता... ईगो हर्ट होने पर 10 सेकंड में निपटा दिया खेल, देखें शॉक्ड करने वाला यह वीडियो

बकरी को बाहर उगलने के लिए ज़ोर लगाने लगा अजगर

बकरी अंदर होने से अजगर बहुत ज्यादा बेचैनी महसूस करने लगा। हालत बिगड़ने पर अजगर ने बकरी को बाहर उगलने के लिए ज़ोर लगाया। इस बीच वह जैसे-तैसे बकरी को बाहर उगल पाया। वीडियो में देखा सकता है कि अजगर बकरी उगलते हुए दिख रहा है। आप भी यह पूरा दृश्य देखकर हैरान हो जाएंगे। इंटरनेट पर अजगर के शिकार को निगलने और फिर उसे उगलने का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो

 

अरे बाप रे! इतना भयानक गुस्सा; जंगल से निकला बाघ, सड़क से गुजर रहे लोगों पर टूट पड़ा, यह VIDEO आपको डरा देगा