Giant Lizard Komodo Dragon Shocking Video: 30 सेकेंड में पूरा हिरण निगल गई ये विशालकाय छिपकली

Shocking: 30 सेकेंड में पूरा हिरण निगल गई ये विशालकाय छिपकली, कैमरे में कैद हुआ खूंखार रूप

Giant Lizard Komodo Dragon Shocking Video

Giant Lizard Komodo Dragon Shocking Video

Giant Lizard Komodo Dragon Shocking Video : आंखों के सामने एक बेहद ही हैरान करने वाला वाकया सामने आया है| एक छिपकली सेकेंडों में एक हिरण को पूरा का पूरा निगल जाती है| अब हो सकता है कि आप कहें कि भला छिपकली हिरण को कैसे निगल लेगी? ये तो छोटी सी होती है| हिरण के पैर के नीचे आ जाए तो खुद मर जाए|

दरअसल, छिपकली में भी कई प्रजातियां हैं| यहां बात घरों में रहने वाली उस छिपकली की नहीं हो रही है जिसे आप देखते रहते हैं| यहां तो सारा का सारा मामला कोमोडो ड्रैगन (छिपकली की ही एक प्रजाति) से जुड़ा हुआ है| कुछ-कुछ मगरमच्छ सी लगने वाली यह छिपकली बेहद विशालकाय (Giant Lizard Komodo Dragon) होती है और छोटे- मोटे जानवरों को ऐसे ही निगल जाती है|

यह पढ़ें- टाइगर को ललकारने लगा कुत्ता... ईगो हर्ट होने पर 10 सेकंड में निपटा दिया खेल, देखें शॉक्ड करने वाला यह वीडियो

ये देखिए विशालकाय छिपकली का खूंखार रूप

इस विशालकाय छिपकली का एक वीडियो सामने आया है| जिसमें यह एक मृत पड़े एक हिरण को अपना भोजन बना रही है| यह छिपकली हिरण को मुंह से उठाती है और देखते ही देखते लगभग 30 सेकेंड में हिरण को पूरा का पूरा पेट के अंदर निगल जाती है| इसे पूरे मंजर को जिसने भी देखा वह चौंक गया| कैमरे में कैद हुआ छिपकली का यह खूंखार रूप सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है|

VIDEO -  Always for Youtube पर क्लिक करें

136 किलो तक होता है इनका वजन

बता दें, कोमोडो ड्रैगन (Komodo Dragon) को कोमोडो मॉनिटर छिपकली (Monitor Lizard) भी कहते है। इंडोनेशियाई द्वीप में इनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा पाई जाती है| यह छिपकलियों की प्रजाति का सबसे बड़ा आकार हैं| जानकारी के मुताबिक, इनकी लंबाई में 3.5 मीटर तक हो सकती है और इनका वजन 136 किलो तक बढ़ सकता है।

जब कछुए को भी निपटा दिया