नालागढ़ में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त 21 यात्री घायल

HRTC bus crashes in Nalagarh

HRTC bus crashes in Nalagarh

जुलाई 1 नालागढ़ , विक्रम ठाकुर: HRTC bus crashes in Nalagarh: उपमंडल नालागढ़ के तहत गोलजमाला में सरकाघाट से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर गोलजमाला के पास निगम की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।  (एचपी 28सी -0913) सरकाघाट से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर गोलजमाला के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस चालक के मुताबिक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर बस का पिछला शीशा तोड़ा और यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नालागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार बस में कुल 47 यात्री सवार थे। प्राथमिक उपचार के बाद 15 घायलों को घर भेज दिया गया। चार घायलों का इलाज नालागढ़ अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल ललिता धीमान और दो वर्षीय बच्ची वैदेही को फ्रैक्चर होने पर चंडीगढ़ रैफर किया गया है। 

बीएमओ कविराज नेगी ने बताया कि कुल 21 घायलों में से चार का नालागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि दो को पीजीआई रेफर किया गया है बाकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है । 

एसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तेज रफ्तारी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया गया है और गंभीर घायलों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रैफर किया गया।