Horoscope Today 02 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 02 July 2025

Horoscope Today 02 July 2025

Horoscope Today 02 July 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु तृतीय भाव में है। आज रोग निवारण हेतु गुप्त नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना की उत्तम तिथि है। जाँब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब सब बेहतर होगा। सूर्य का तृतीय गोचर लाभ देगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
चन्द्रमा पँचम हैं। बिजनेस में रुके धन का आगमन होगा। इस समय गुरु इसी राशि से अगले भाव में है। मङ्गल चतुर्थ घर में मङ्गल प्रदान करने वाला है। ऑफिस कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे । स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
इस राशि के गुरु व चतुर्थ भाव में गोचर करते चन्द्रमा व्यावसायिक कार्यों के लिए शुभ है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। जाँब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
तृतीय चन्द्रमा व द्वादश सूर्य शुभ हैं। जाँब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स के कॅरियर में टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। गुरु रुका धन दे सकता है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
राशि स्वामी सूर्य एकादश व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। अष्टम शनि स्वास्थ्य सुख के लिए शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। सूर्य पॉलिटिकल सफलता देगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए घर में विवाह की बात करें । आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। 

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा , दशम सूर्य व मिथुन के गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। जाँब प्रोमोशन से खुश रह सकते हैं। परिवार में अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। पिता की सहायता आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
द्वादश चन्द्रमा व मिथुन के सूर्य नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे। जाँब परिवर्तन को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में यात्रा का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मिथुन का गुरु व इस राशि से अष्टम सूर्य व एकादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा दशम है।सूर्य इसी राशि से सप्तम भाव में है। रुके धन का आगमन होगा। स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि तृतीय व चन्द्रमा नवम घर के लिए सुखकारी हो सकता है।जाँब वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। लीवर के रोगी सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा इसी राशि से नवम में तथा सूर्य पँचम गोचर में हैं। बिजनेस वर्क से परेशान रह सकते हैं। गुरु छात्रों के लिए शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
चतुर्थ गुरु व इस राशि से चतुर्थ सूर्य तथा अष्टम चन्द्रमा घर परिवार के लिए बहुत शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतिए। शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर खुश में रहेंगे । जाँब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

यह भी पढ़ें:

Horoscope Today 01 July 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 30 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 29 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल