Vinod Dua Passes Away
BREAKING
जी.एस. सिद्धू को यूटी राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, चंडीगढ़ के समक्ष हिरासत में लाया गया सिंदूर उजाड़ने वालों को भारतीय सेना ने ‘‘आप्रेशन सिंदूर’’ से करारा जवाब दिया : पंडित मोहन लाल बड़ौली चंडीगढ़ में मेडिकल स्टाफ की सभी छुट्टियां रद्द; आदेश- 24x7 इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा, कभी भी तुरंत रिपोर्ट करना होगा चंडीगढ़-अमृतसर समेत देश के ये एयरपोर्ट बंद; सभी उड़ानें रद्द, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद हाई अलर्ट पर भारत, सुरक्षा एजेंसियां चौकस भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ का बड़ा बयान; बोले- हमने उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा, हनुमानजी के आदर्शों का पालन किया

अलविदा: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पद्मश्री से हो चुके थे सम्मानित

Vinod Dua Passes Away

Vinod Dua Passes Away

Vinod Dua Passes Away :  पत्रकारिता क्षेत्र में एक उम्दा पत्रकार के रूप में पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है| विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने शनिवार शाम बेहद भावुक मन से यह जानकारी दी है| मल्लिका दुआ ने बताया कि अब पाप नहीं रहे| उनका अंतिम संस्कार रविवार को लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा|

बतादें कि, विनोद दुआ बीमार चल रहे थे और अब 67 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली| ज्ञात रहे कि, विनोद दुआ को भारत सरकार की तरफ से 2008 में उनकी पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। विनोद दुआ को पत्रकारिता के लिए और भी कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है| दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी इंडिया जैसे न्यूज चैनल्स में काम किया|