Wedding Video
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

video: दूल्हे की सरेआम भयंकर बेइज्जती, तमतमाई दुल्हन ने मुंह पर जोर से फेंका रसगुल्ला

Video of bride angry on groom goes viral

Wedding Video

Wedding Video : शादी के कई प्रकार के कई वीडियो अक्सर हमारे सामने आते हैं| कहीं शादी के बीच दुल्हन-दूल्हा पक्ष के लोगों में किसी मुद्दे पर लड़ाई हो जाती है और जैसे-तैसे बात बनती है तो कहीं दूल्हा पक्ष को बिन दुल्हन लिए ही बारात वापस लेकर लौटना पड़ता है| शादी में दूल्हा पक्ष की नख़रेगीरी और नाराजगी तो ज्यादातर नजर आती ही है, साथ ही यह स्थिति कभी-कभी दुल्हन पक्ष में भी अब नजर आने लगी है| खासकर आजकल की किसी दुल्हन में| शादी में जयमाला की रस्म के समय आजकल अक्सर दुल्हन-दूल्हा में नाराजगी देखी जाती है| देखने में आता है कि दुल्हन-दूल्हा नाराजगी के साथ बेहद गुस्से में किसी रस्म को अदा करते हैं| इस दौरान ऐसी स्थिति से शादी होने से पहले ही टूट भी जाती हैं| फिलहाल, एक तरफ यह सब कुछ देख जहां लोगों को हंसने का मौका मिलता है तो वहीं लोग चौंक भी उठते हैं| जैसे शादी के इस वीडियो को देखकर लोगों को एक बार के लिए हंसी भी आई और चौंक भी उठे|

दूल्हे की सरेआम दुल्हन ने कर दी बेइज्जती ....

दरअसल, सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो बेहद ज्यादा वायरल हो रहा है| जिसमें दुल्हन सरेआम जो कारनामा करते नजर आ रही है उसे देखकर आप चौंक जायेंगे| वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हे को मिठाई खिलाने की रस्म होती है| दुल्हन रसगुल्ला लेकर आगे बढ़ती है और दूल्हे के मुंह के पास रसगुल्ला को ले जाती है| दुल्हन काफी देर तक दूल्हे के मुंह के पास मिठाई रखती है, लेकिन दूल्हा खा नहीं रहा होता है और इस बीच वह जैसे ही दुल्हन का हाथ पकड़ता है, दुल्हन को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह कुछ ऐसा कर देती है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी| दुल्हन ने गुस्से में रसगुल्ला दूल्हे के मुंह के सामने से ही पीछे की तरफ जोर से फेंक दिया और पीछे हट गई| और वहीं दूल्हा यह सब देखता रह गया|

वीडियो लिंक - https://www.instagram.com/p/CT_W_UDJM-Q/

बरहाल, दुल्हन का यह गुस्सैल रूप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है| लोग जहां दुल्हन के कारनामे पर चौंकते हुए हंस रहे हैं तो वहीं दुल्हन के बारे में बहुत कुछ कह भी रहे हैं|