There is no heir to Rs 1,343 crore deposited i
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में 34.43 लाख बैंक खातों में जमा 1343 करोड़ रुपए का कोई 'वारिस' नहीं

undefined

There is no heir to Rs 1,343 crore deposited i

हरियाणा के 20 बैंकों में 22 जिलों के 34 लाख 43 हजार 831 बैंक खाते ऐसे हैं, जिनमें पिछले 10 साल से अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ। इन निष्क्रिय खातों में 1343.69 करोड रुपए जमा है, जो बिना दावेदारी के पड़े हुए हैं। इनके खाताधारकों को इसकी जानकारी भी नहीं है।

इस अनक्लेम्ड राशि का सबसे बड़ा हिस्सा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है, जहां 8 लाख 58 हजार 47 खातों में लगभग 377.59 करोड़ रुपए जमा हैं। सबसे कम आरबीएल बैंक में 468 खातों में 40 लाख रु. हैं। वहीं, सबसे अधिक राशि गुरुग्राम में 4,20,981 खातों में 221.19 करोड़ रु. है।

सबसे कम राशि चरखी दादरी में 41 हजार 511 खातों में 17.01 करोड़ रुपए जमा है। बैंक अधिकारियों के अनुसार सबसे ज्यादा राशि प्रदेश में व्यक्तिगत खातों में लगभग 1,197 करोड़ रुपए है। सरकारीविभागों के लेन-देन से जुड़े खातों में 89 करोड़ और संस्थागत व्यापारिक मामलों से जुड़े खातों में 55 करोड़ रुपए जमा है। यह राशि इन खातों में 10 साल से अधिक समय से लेन-देन न होने से अनक्लेम्ड पड़ी है। अनक्लेम्ड राशि की जानकारी लेने के लिए, लोग आरबीआई के 'उद्म' एप का उपयोग कर सकते है।