Congress को फिर बड़ा झटका, इन दो दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी

These two Congress leaders resigned from the party
कांग्रेस पार्टी में जहां एक ओर उठापटक नजर आती है तो वहीं दूसरी ओर पार्टी में नेताओं की संख्या भी कम होती जा रही है| ऐसा इसलिए कहना लाजमी है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नेताओं का जाना लगातार जारी है| कांग्रेस के अधिकतर नेता भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं| इसके अलावा कई अन्य नेताओं ने दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है| और ऐसी ही खबर अब उत्तर प्रदेश से सामने आई है| जहां दो दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है और कहा जा रहा है कि ये नेता अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे|
किन दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी .....
कांग्रेस नेता हरेन्द्र मलिक और पंकज मलिक ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया है| हरेन्द्र मलिक सांसद रह चुके हैं और इस समय वह प्रदेश में प्रियंका के सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे| इसके अलावा पंकज मलिक दो बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से वे 2007 में बघरा सीट से विधायक बने थे। इसके बाद 2012 में वे शामली सीट से विधायक चुने गए। फिलहाल वे इस समय कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इंचार्ज थे। हरेन्द्र मलिक और पंकज मलिक पिता पुत्र हैं और दोनों की पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर अच्छी पकड़ है| जहां उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच इन दोनों नेताओं का कांग्रेस का साथ छोड़ देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और नुकसान माना जा रहा है|
कांग्रेस चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी.....
दोनों नेताओं का इस्तीफ़ा ऐसे समय पर सामने आया है जब बीते मंगलवार को प्रियंका गांधी ने यह ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40% टिकट महिलाओं को देगी| महिलाओं को आगे बढ़ाएगी| प्रियंका के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई| भाजपा ने प्रियंका के इस ऐलान पर जमकर निशाना साधा|