खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरेंने को मजबूर है बेघर गरीब, युवा कांग्रेस ने की अस्थायी नाइट शेल्टर की माँग

खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरेंने को मजबूर है बेघर गरीब, युवा कांग्रेस ने की अस्थायी नाइट शेल्टर की माँग

खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरेंने को मजबूर है बेघर गरीब

खुले आसमान के नीचे ठंड में ठिठुरेंने को मजबूर है बेघर गरीब, युवा कांग्रेस ने की अस्थायी नाइट शेल्टर

युवा कांग्रेस का प्रशासक को पत्र अधिकारियों की सुस्ती मरीजों के तीमारदारो पर भारी, अस्था यी नाइट शेल्टर बनाने का जल्द शरू हो काम

चंडीगढ़। युवा कांग्रेस ने अस्थायी नाइट शेल्टर को लेकर भाजपा शासित चंडीगढ़ प्रशासन व नगर निगम को आड़े हाथों लिया है। युवा कांग्रेस नेता सुनील यादव व महासचिव विनायक बंगीआ ने कहा कि अधिकारियों की सुस्ती के कारण बेघर गरीब और मेहनतकश मजदूर वर्ग के
लोग और पीजीआइ, जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 में साथ लगते कई प्रदेशों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते हैं, लेकिन सर्दियों में मरीज के साथ आए तीमारदारों को खुले में रात गुजारना काफी मुश्किल होता है और मरीजों के तीमारदार आजकल रातें खुले आसमान के नीचे ठिठुरेंने को मजबूर हैं।
    उन्होंने कहा कि अधिकारी वर्ग संवेदनहीन हो चुका है। जब पता है कि हर साल रैन बसेरों की जरूरत पड़ती है तो फिर अक्टूबर महीने में ही टैंडर प्रक्रिया व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए