Singhu Border Man Murder Story
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

खून से सना तड़प रहा शख्स, पास पड़ा है कटा हाथ... पैर भी बुरी तरह रेता गया, दिल दहला रही है सिंघु बॉर्डर पर हत्या की यह तस्वीर

Singhu Border Man Murder Story

Singhu Border Man Murder Story

Singhu Border Man Murder Story  : दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह किसान आंदोलन के नजदीक से एक शख्स की लाश बैरिकेड से लटकी पाई गई है| शख्स की लाश जिस हालत में मिली है उसे देखकर दिल दहल जाता है| बेहद ही क्रूरता के साथ शख्स की हत्या हुई है| जहां शख्स के एक हाथ को कलाई से काटा गया है तो वहीं उसका एक पैर बुरी तरह रेता गया है|

इधर, शख्स की हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है| वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि खून से सना शख्स जमीन पर पड़ा हुआ है और बुरी तरह से तड़प रहा है। शख्स के पास ही उसका कटा हाथ पड़ा है| वहीं, शख्स के पास सरदार लोग खड़े हुए हैं जिनमें कई निहंग हैं| शख्स पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप लग रहा है| उससे कहा जा रहा है कि सारी करतूत बता... वीडियो में दिखता है कि शख्स के मरने के बाद 'वाहेगुरु जी दा खालसा वाहेगुरु दी फतेह' का नारा लगाया जाता है| निहंग शख्स को पापी बताते हैं और कहते हैं कि इसीलिए इसके साथ ऐसा किया गया है| इसके साथ ही अकाली दल पर भी निहंग बयानबाजी करते हैं|

फिलहाल, आपको बतादें कि शख्स की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने इस पूरे मामले में धारा- 302 में FIR दर्ज कर ली है और आगे की अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है| बताया जाता है कि शख्स की पहचान भी कर ली गई है| शख्स की पहचान पंजाब के तरनतारन के रहने वाले लखवीर सिंह के रूप में हुई है| साथ ही शख्स शादीशुदा और बच्चों वाला बताया जाता है लेकिन शख्स की पत्नी उसके साथ नहीं रह रही थी| वह अपने बच्चों के साथ अलग रहती है|