Partap Singh Bajwa writes a letter to Punjab CM Charanjit Singh Channi
BREAKING
मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए ग्राम बाग में एनसीडीसी हाईटेक सर्विलांस सेंटर के निर्माण का कड़ा विरोध, नगर निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

पंजाब की खबर: अब प्रताप सिंह बाजवा ने CM चन्नी को लिखा लंबा-चौड़ा पत्र, कुछ ऐसा कर देने को कहा?

Partap Singh Bajwa writes a letter to Punjab CM Charanjit Singh Channi

Partap Singh Bajwa writes a letter to Punjab CM Charanjit Singh Channi

पंजाब में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होना है और इससे पहले पंजाब की सियासत बेहद गरमाई हुई है| विधानसभा चुनाव के लिए यहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी ताकत झोंक रहीं हैं| वर्तमान में पंजाब की सत्ता में मौजूद कांग्रेस भी खूब दम लगाए हुए है| मगर पंजाब कांग्रेस में स्थिति उठापटक की है और इसका असर संगठन से होता हुआ सरकार पर भी दिख रहा है| बरहाल, पंजाब से अब खबर यह है कि यहां से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को एक लंबा-चौड़ा पत्र लिखा है| पत्र में प्रताप सिंह बाजवा ने CM चन्नी से बटाला शहर को जल्द से जल्द जिला बनाने की मांग की है| बाजवा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के सम्मान में बटाला को 24वां जिला बना देना चाहिए| बतादें कि, वर्तमान में बटाला शहर गुरदासपुर जिले में है|

बाजवा ने पत्र में बताया बटाला शहर का इतिहास ....

कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिखकर बटाला के इतिहास का भी उल्लेख किया है| बाजवा ने कहा कि यह ऐतिहासिक शहर बठिंडा के बाद पंजाब का दूसरा सबसे पुराना शहर है, जिसका इतिहास 550 वर्षों से अधिक पुराना है। बाजवा ने बटाला के धार्मिक इतिहास का खूब जिक्र किया है|

देखें पत्र ....


 

हाल ही में पंजाब में हुए थे 23 जिले ....

बतादें कि, इससे पहले जब कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए मलेरकोटला (Malerkotla) को राज्य का नया जिला घोषित किया था| इस घोषणा के बाद राज्य में जिलों की संख्या 22 से बढ़कर 23 हो गई थी| पहले पंजाब में 22 जिले हुआ करते थे|