One and a half year old girl raped
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सोनीपत में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, परिजनों को धक्का देकर भागा आरोपी

Rape

One and a half year old girl raped

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक प्रवासी मजदूर ने डेढ़ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने छापामारी करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया। सेक्टर 27 पुलिस थाना मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के एक मजदूर ने बताया कि वह परिवार में साथ किराए के मकान में रहता है। उसकी डेढ़ साल की बेटी गली में खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला प्रवासी मजदूर रजनीश उसे उठा कर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वे कमरे में पहुंचे तो रजनीश उनको धक्का देकर भाग गया।

बच्ची की हालत देखकर वे उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने यूपी भागने की फिराक में लगे आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आईओ सुदेश ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीश को गिरफ्तार किया। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।