Mumbai Multistorey Building Fire
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

बड़ी खबर: मुंबई में फैली दहशत, 60 मंजिला इमारत में भीषण आग... तेजी से फैलती जा रही

 Mumbai Multistorey Building Fire

Mumbai Multistorey Building Fire

 Mumbai Multistorey Building Fire  : महाराष्ट्र स्थित मुंबई से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है| मुंबई में दहशत का माहौल पैदा हो गया है| दरअसल, यहां एक 60 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है और बताया जाता है कि आग तेजी से फैल रही है| इमारत की एक मंजिल में लगी इस आग ने अब इमारत की और भी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया है| खैर, दमकल विभाग की गाड़ियां बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गईं हैं और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है|

आग काफी ऊंची इमारत में लगी है, जिस कारण से दमकल कर्मियों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है| इधर, आग के इस हादसे में अभीतक एक शख्स की मौत होने की खबर है| बताते हैं कि इस शख्स ने इमारत की 19वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिस कारण से यह काफी घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई| बताया जाता है कि जब आग लगी तो इमारत में लोगों की मौजूदगी थी|

मुंबई में करी रोड पर स्थित है यह बहुमंजिला इमारत ....

बताया जाता है कि, मुंबई में करी रोड पर अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में यह बहुमंजिला इमारत स्थित है| एहतियात के तौर पर करी रोड पर आवागमन को रोक दिया गया है| इसके साथ ही इस इमारत के नजदीक स्थित रह रह लोगों को दूर किया गया है|

वीडियो लिंक पर क्लिक कर देखें  - https://twitter.com/AHindinews/status/1451443692561072128