Mohali Corona Guideline

सावधान... सतर्क हो जाइये: मोहाली में बिन मास्क वालों पर है गुप्त नजर, पकड़े गए तो इतना हैवी जुर्माना देना होगा

Mohali Corona Guideline

Mohali Corona Guideline

Mohali Corona Guideline : कोरोना एक बार फिर से अपना कहर बरपा रहा है| जहां ऐसे में इसको लेकर बनाये गए नियमों में भी दोबारा सख्ती देखी जा रही है| इधर, अब खबर पंजाब के मोहाली से है| जहां कोरोना नियमों को लेकर प्रशासन काफी ज्यादा सख्ती दिखा रहा है|

मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली प्रशासन द्वारा मास्क लगाने का पालन कराने के लिए टीमों का गठन किया है, जो मास्क न लगाने वालों पर नजर रखेंगी और उनकी लापरवाही पर उनसे भारी जुर्माना वसूलेंगी|

पकड़े गए तो इतना हैवी जुर्माना देना होगा ....

बताया जाता है कि, मोहाली में अब जुर्माने की राशि को इसलिए बढ़ा दिया गया ताकि लोग मास्क लगाने का पालन करें| मोहाली में अब बिना मास्क वालों को 500 के बजाए एक हजार रूपये का जुर्माना देना होगा।