Manohar Lal Khattar News

गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे CM मनोहर लाल, सिंघु बॉर्डर को लेकर यह खबर

Manohar Lal Khattar News

Manohar Lal Khattar News

Manohar Lal Khattar News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जल्द ही गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं, इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है| मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सिंघु बॉर्डर के आसपास स्थित सोनीपत ज़िले के इलाकों के लोगों का एक ​प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था, जिसने यह आवाज उठाई कि सिंघु बॉर्डर के रास्ते को खोला जाए। खट्टर ने कहा कि SC ने भी इसका संज्ञान लिया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा| इसके आलावा समय मिलने पर मैं गृह मंत्री अमित शाह के पास जाकर भी बात करूंगा| बतादें कि, तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है| आंदोलनकारी किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं जिसमें से मुख्य सिंघु बॉर्डर है|