Kisan Andolan on Lakhimpur Kheri Violence

बड़ी खबर: लखीमपुर खीरी हिंसा पर आंदोलनकारी किसान भड़के, देश में कुछ ऐसा करने का किया बड़ा ऐलान

Kisan Andolan on Lakhimpur Kheri Violence

Kisan Andolan on Lakhimpur Kheri Violence

Kisan Andolan on Lakhimpur Kheri Violence : तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए किसानों का आंदोलन थम नहीं रहा है| वहीं, अब लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद से इस किसान आंदोलन में और आक्रोश पनप गया है| जहां नतीजतन किसान आंदोलन की तरफ से अब एक बड़ा ऐलान किया गया है|

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 12 अक्‍टूबर को लखीमपुर में मारे गए किसानों को याद किया जाएगा और इसके बाद हमारी बड़ी बैठक होगी| देखेंगे कि हिंसा में क्या कार्रवाई की गई है? और हम उसी आधार पर आगे का निर्णय तय करेंगे| इसके अलावा लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा पूरे देश में निकाली जाएगी|

राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्‍टूबर को दशहरे के दिन सरकार का पुतला दहन होगा| 18 अक्‍टूबर को रेल रोको आंदोलन होगा। 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। इसके बाद 26 अक्‍टूबर को फिर एक बड़ी बैठक होगी|