Jitan Ram Manjhi tweeted Give Kashmir to Biharis

बिहारियों को सौंपा जाए कश्मीर, कैसे निपटना है... हम देख लेंगे, हत्याओं पर गम, गुस्सा और बदला

Jitan Ram Manjhi tweeted Give Kashmir to Biharis

Jitan Ram Manjhi tweeted Give Kashmir to Biharis

हमारे सुरक्षाकर्मियों के हाथों मारे जाने के बावजूद भी कश्मीर में आतंकियों की गतिविधि खत्म नहीं हो रही है| ये अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं| बीते कुछ दिनों में तो आतंकियों ने खूनी खेल खूब खेला है| बेकसूर आम लोगों की हत्या कर रहे हैं| अबतक कश्मीर में जिन लोगों की हत्या की गई है उनमें से कई बिहार के शामिल है| यही कारण है कि बिहारियों का अब खून खौल उठा है और उन्होंने आर-पार का मन बना लिया है| बिहार की तरफ से यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कश्मीर को बिहारियों को देने की मांग कर दी है और कहा है कि बिहारी  अब कश्मीर में खुद निपट लेंगे| बस ऐसा करने की अनुमति मिले| 15 दिनों में कश्मीर में हालात न सधार दिए तो कहना....

पीएम मोदी और अमित शाह से की डिमांड .....

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने ट्वीट के जरिये पीएम मोदी और अमित शाह से कश्मीर को बिहारियों को सौंपने की मांग की| जीतनराम मांझी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे बिहारी भाईयों की हत्या की जा रहीं है जिससे मन व्यथित है। अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहें तो प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह जी आग्रह है कि कश्मीर को सुधारने की जिम्मेवारी हम बिहारियों पर छोड दिजिए 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा।

कश्मीर में अब डर का माहौल....

कश्मीर में हत्याओं से लोग अब डरे हुए हैं, खासकर वह जो प्रवासी के रूप में रहे हैं| क्योंकि आतंकी प्रवासियों को भी बख्श नहीं रहे हैं| यही कारण है कि अब कश्मीर से प्रवासी लोग वापस अपने इलाके में लौट रहे हैं| प्रवासियों का कहना है कि कश्मीर में स्थिति खराब हो रही है। हम डरे हुए हैं, इसलिए अपने गृहनगर वापस जा रहे हैं।