karwa chauth 2025 what to buy : करवा चौथ पर सुहागिनें जरूर खरीदें ये चीजें, मिलेगा करवा माता का आशीर्वाद
- By Bharat --
- Friday, 03 Oct, 2025

karwa chauth 2025 what to buy
karwa chauth 2025 what to buy : इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और करवा माता की पूजा के साथ-साथ चंद्रमा को अर्घ्य भी देती हैं।
करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास (अक्टूबर-नवंबर) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाहित महिलाओं द्वारा किए जाने वाला सबसे बड़ा व्रत माना जाता है।
लोककथाओं के अनुसार करवा चौथ (Karwa Chauth) की शुरुआत प्राचीन काल में युद्धों में भाग लेने वाले अपने पतियों की सकुशल वापसी के लिए महिलाओं द्वारा प्रार्थना करने से हुई थी। करवा चौथ उत्सव की शुरुआत का कोई निश्चित विवरण उपलब्ध नहीं है। भगवद् गीता के अभिलेखों में इस दिन का उल्लेख पौराणिक काल से मिलता है। जिनमें से रानी वीरवती की कथा सबसे लोकप्रिय है।
यह भी पढ़ें: karwa chauth 2025 Best wishes : अपने पार्टनर को इन खास अंदाज में भेजे कड़वा चौथ की बधाई व संदेश, रिश्ते में घुलेगी मिठास
करवा चौथ के दिन व्रत से जुड़ी कथाएं भी पढ़ी जाती है। साथ ही, इस दिन सुहागिनों द्वारा सोलह श्रृंगार किये जाने का भी खासा महत्व है। मान्यता है कि सोलह श्रृंगार करके ही इस दिन पूजा में बैठना चाहिए। सुहागिन के लिए यह शुभ होता है। वहीं, इस दिन सुहागिनों द्वारा कुछ वस्तुएं घर खरीदकर लाना भी बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है।
करवा चौथ 2023 पर सुहागिनों खरीदें बिछिया
करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रीयों को बिछिया अवश्य खरीदनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिछिया का संबंध चंद्र ग्रह (चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय) से होता है। ऐसे में मान्यता है कि करवा चौथ पर बिछिया खरीदने से चंद्रमा कुंडली में मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025 date time : कड़वा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद, जानिए समय और शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा का पंचांग
करवा चौथ 2023 पर सुहागिनों खरीदें रजनीगंधा का पौधा
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को घर में रजनीगंधा का पौधा अवश्य लाना चाहिए। मान्यता है कि रजनीगंधा का पौधा सुहागिन द्वारा इस दिन घर लाने से वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) के कष्ट दूर हो जाते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और वैवाहिक क्लेश नहीं पनपता है।
करवा चौथ 2025 पर सुहागिनों खरीदें मोरपंख
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को घर में मोरपंख अवश्य लाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में मोरपंख को कष्टों का नाशक माना गया है। साथ ही, रिश्तों को मजबूत करने और प्रेम में बढ़ोतरी के लिए भी इसे शुभ मानते हैं। इसे करवा चौथ पर जरूर लाना चाहिए।