Karate Teams Selection for Olympic Games : कराटे टीमों का चयन आज कुरुक्षेत्र में
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

ओलंपिक खेलों के लिए कराटे टीमों का चयन आज कुरुक्षेत्र में

Karate Teams Selection for Olympic Games

Karate Teams Selection for Olympic Games

Karate Teams Selection for Olympic Games : चंडीगढ़। हरियाणा में निकट भविष्य में होने जा रहे ओलंपिक खेलों की (Preparations for the Olympic Games)शुरू हो गई है। हरियाणा खेल कराटे संघ के उपाध्यक्ष डॉ.नरेश मग्गू ने आज यहां जारी जानकारी में बताया कि ओलंपिक के तहत विभिन्न जिलों में खेलों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत कराटे टीमों का चयन शुक्रवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा के टॉप आठ जिलों से लगभग 312 कराटे खिलाडिय़ों द्वारा प्रतिभागिता की जाएगी।

उन्होंने बताया कि टॉप आठ जिलों में खिलाडिय़ों के चयन के लिए कराटे संघ के अध्यक्ष एवं खरखोदा के विधायक पवन कुमार की अध्यक्षता में तीन अक्टूबर को गीता शास्वत सेवा सदन कुरुक्षेत्र में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें करीब 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाडिय़ों में से चयनित खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में अपने-अपने जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल पर्यवेक्षक के रूप में नरबीर मलिक, मोहित कुमार, सूर्यदेव, आशीष राठी, ललित बेदी कमलेश नेहरा ट्रायल में उपस्थित रहेंगे। इस ट्रायल के लिए तकनीकी निदेशक सुशील शर्मा को संयोजक बनाया गया है।