Karwa Chauth 2025 date time : कड़वा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद, जानिए समय और शुभ मुहूर्त, जानिए पूजा का पंचांग
- By Bharat --
- Friday, 03 Oct, 2025

Karwa Chauth 2025 date time
Karwa Chauth 2025 date time : इस साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास (अक्टूबर-नवंबर) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाहित महिलाओं द्वारा किए जाने वाला सबसे बड़ा व्रत माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने प्रिय पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ प्रेम और समर्पण का व्रत माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन अन्न और जल ग्रहण नहीं करती हैं और रात के समय चांद देखने के साथ व्रत खोलती हैं।
karwa chauth 2025 Best wishes : अपने पार्टनर को इन खास अंदाज में भेजे कड़वा चौथ की बधाई व संदेश, रिश्ते में घुलेगी मिठास
लोककथाओं के अनुसार करवा चौथ (Karwa Chauth) की शुरुआत प्राचीन काल में युद्धों में भाग लेने वाले अपने पतियों की सकुशल वापसी के लिए महिलाओं द्वारा प्रार्थना करने से हुई थी। करवा चौथ उत्सव की शुरुआत का कोई निश्चित विवरण उपलब्ध नहीं है। भगवद् गीता के अभिलेखों में इस दिन का उल्लेख पौराणिक काल से मिलता है। जिनमें से रानी वीरवती की कथा सबसे लोकप्रिय है।
करवा चौथ भारत में विवाहित महिलाओं के लिए एक बेहद प्रिय त्योहार है, जिसे व्रत, प्रार्थना और अनुष्ठानों के साथ अपने पतियों के प्रति प्रेम और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। परिवार परंपराओं का सम्मान करने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहू के लिए करवा चौथ सरगी और सास के लिए पोही बया जैसे उपहारों का आदान-प्रदान भी करते हैं।
करवा चौथ 2025 का समय (Karwa Chauth Vrat Kab Hai 2025)
व्रत का समय: सुबह 06:19 बजे से रात 08:13 बजे तक (Karwa Chauth 2025 Vrat ka Samay)