चंडीगढ़ में इन IAS अफसरों को एडिशनल चार्ज; आईएएस अजय चगति के रिटायर होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल, देखिए किसे क्या?

Chandigarh Two IAS Officers Gets Additional Charge After Ajay Chagti retires

Chandigarh Two IAS Officers Gets Additional Charge After Ajay Chagti retires

Chandigarh Administration: चंडीगढ़ प्रशासन ने 2 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारी बढ़ाई है। दोनों आईएएस अफसरों को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एडिशनल चार्ज दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, एजीएमयूटी कैडर 2009 बैच के आईएएस स्वप्निल नाईक को सचिव पर्सोनेल विभाग और हाउस अलॉटमेंट कमेटी का कार्यभार सौंपा गया है। नाईक अपना वर्तमान कार्यभार भी पहले की तरह संभालते रहेंगे।

इसी तरह 2013 बैच के यूटी कैडर आईएएस प्रदीप कुमार को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर यानि CEO का चार्ज दिया गया है। कुमार के पास भी उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा यह अतिरिक्त चार्ज होगा। बता दें कि, चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत आईएएस अजय चगति के रिटायर होने के बाद ये प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। चगति चंडीगढ़ प्रशासन में अपनी सेवा देते हुए 30 सितंबर 2025 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हो गए थे।

Chandigarh Two IAS Officers Gets Additional Charge After Ajay Chagti retires

IAS मंदीप बराड़ हुए सबसे पावरफुल

इस समय चंडीगढ़ प्रशासन के अफसरों में आईएएस मंदीप सिंह बराड़ सबसे पावरफुल हैं। आईएएस राजीव वर्मा के तबादले के बाद बराड़ को चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी का अस्थाई चार्ज दिया गया है। साथ ही वह चंडीगढ़ के गृह सचिव पद पर नियुक्त हैं। वहीं अजय चगति की रिटायरमेंट के बाद मंदीप बराड़ को हेल्थ सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। मंदीप बराड़ हरियाणा कैडर 2005 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें पिछले साल अगस्त में ही हरियाणा से 3 साल की डेपुटेशन पर बतौर चंडीगढ़ गृह सचिव पोस्ट किया गया था। बराड़ चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं।

IAS मंदीप बराड़ को चंडीगढ़ के मुख्य सचिव का चार्ज; राजीव वर्मा को रिलीव किया गया, वह अब दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी होंगे

Chandigarh Two IAS Officers Gets Additional Charge After Ajay Chagti retires