Haryana Home Minister Anil Vij on Kejriwal

हरियाणा: अनिल विज का केजरीवाल पर बड़ा बयान, भटकती आत्मा के साथ और क्या-क्या बताया... यहां देखें

Haryana Home Minister Anil Vij on Kejriwal

Haryana Home Minister Anil Vij on Kejriwal

देश की राजनीति में माहौल इस समय गर्म हो रखा है| दरअसल, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित देश के कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, जहां यह चुनावी सरगर्मी ही राजनीति को गर्म किये हुए है| सब पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रही हैं और अपनी विपक्षी पार्टी पर तंज पर तंज पर कसे जा रही हैं| 

फिलहाल, इस वक्त खबर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से जुड़ी हुई है| बतादें कि, विज अक्सर ट्वीट के जरिये विपक्ष को घेरने को काम करते हैं| राहुल गांधी पर तो विज आयेदिन ट्वीट के जरिये निशाना साधते हुए देखे जाते हैं| वहीं, अब विज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविन्द केजरीवाल पर जबरदस्त तंज कसते नजर आये हैं|

केजरीवाल को भटकती आत्मा बता डाला .....

दरअसल, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अरविन्द केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए उन्हें भटकती आत्मा बता डाला| विज ने कहा कि केजरीवाल एक भटकी हुई आत्मा है और वो लोगों को भटकाने का काम करते हैं| इसके साथ ही इस बीच विज ने पंजाब के चुनाव पर कैप्टन अमरिंदर को लेकर भी बात की|

बीजेपी और कैप्टन का गठबंधन पंजाब में जीतेगा....

विज ने पंजाब के चुनाव में जीत का दावा किया| उन्होंने कहा कि पंजाब में BJP का अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है, ये पूरे पंजाब में परचम लहराएगा। कांग्रेस और अकाली दल का करतब लोग देख चुके हैं, अब लोग देश में मोदी जी का विज़न मान रहे हैं|