Corona Virus latest cases in India

संभलिए! हम फिर वहीं आ गए, Corona ने बिछाया अपना जाल, पिछले 24 घंटों में Positive मामले जान हैरान रह जाएंगे आप

Corona Virus latest cases in India

Corona Virus latest cases in India

इस समय देश फिर उसी नाजुक स्थिति में पहुंच चुका है, जिससे वह हाल ही में उभरा था| बतादें कि, देश में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है| कोरोना के मामलों ने बड़ी तेज रफ्तार पकड़ी हुई है| पिछले 24 घटों में अगर कोरोना के मामलों में नजर डाली जाये तो मामलों की जो संख्या सामने आती है, वह स्थिति को बेहद गंभीर बनाने के साथ बेहद चिंताजनक है|

पिछले 24 घटों में कोरोना के मामले कितने......

बतादें कि, पिछले 24 घटों में कोरोना के मामलों में भारी इजाफा दिखा है| देश में पिछले 24 घटों में कोरोना के कुल 1 लाख सत्रह हजार सौ (1,17,100 ) नए मामले सामने आये हैं| वहीं, इसके साथ ही कोरोना के प्रकोप से 302 लोगों की मौत हुई है| हालांकि, एक अच्छी खबर भी है वो यह कि 30,836 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है| वह ठीक हो गए हैं|

बात ओमीक्रोन की....Omicron Cases in India

बतादें कि, कोरोना वायरस नए-नए रूप में लगातर हमारे सामने आ रहा है| कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने भी पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर रखी है| भारत भी इससे अछूता नहीं है और यहां भी अबतक ओमीक्रोन के मामलों की संख्या में भारी इजाफा हो चुका है| अगर देश में ओमीक्रोन के मामलों को देखें तो अबतक ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,007 हो गई है| महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे ज़्यादा 876 और 465 मामले हैं। हालांकि, इस बीच एक राहत की बात यह भी है कि ओमीक्रोन के 3,007 मरीज़ों में से 1,199 मरीज़ रिकवर भी हुए हैं|

देश में कोरोना का अबतक का टोटल ग्राफ .....

कुल मामले:  3,52,26,386
सक्रिय मामले: 3,71,363
कुल रिकवरी: 3,43,71,845
कुल मौतें: 4,83,178