Congress Candidates of Punjab Assembly Election-2022
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

पंजाब विधानसभा चुनाव के Congress Candidates... देखिये सिद्धू क्या दे रहे जानकारी

Congress Candidates of Punjab Assembly Election-2022

Congress Candidates of Punjab Assembly Election-2022

आने वाले समय में विधानसभा चुनाव-2022 की धूम मचने वाली है| जिन राज्यों में यह विधानसभा चुनाव होना है, उनमें एक पंजाब भी शामिल है| पंजाब में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और अब आने वाले इस चुनाव में भी कांग्रेस खुद को पंजाब की सत्ता में रखना चाहती है| फिलहाल, कांग्रेस के साथ-साथ यहां चुनावी मैदान में कई पार्टियां हैं जो कि कांग्रेस की तरह ही जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं| आप और अकाली दल में तो उम्मीदवारों की घोषणा का सिलसिला भी जारी है| 

हालांकि, कांग्रेस अबतक अपने उम्मीदवारों पर बिलकुल चुप बैठी हुई है| लेकिन अब सिद्धू का एक ट्वीट सामने आया है| जिसमें उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव के Congress Candidates पर बात की है| ज्ञात रहे कि इस बार के चुनाव में पंजाब कांग्रेस की कमान सिद्धू के हाथ में है| 

टिकट के लिए आवेदन....

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव की टिकट पाने के लिए आवेदन करने को कहा है| सिद्धू ने जानकारी दी कि पंजाब में विधानसभा चुनाव की टिकट के लिए कांग्रेस द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं टिकट के दावेदार अपना आवेदन कर सकते हैं| सिद्धू ने बताया कि आवेदन पत्र 20 दिसम्बर तक तत्काल प्रभाव से स्वीकार किये जायेंगे... सिद्धू ने कहा कि यह ऐतिहासिक है कि पहली बार आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा| बतादें कि, सिद्धू ने आवेदन फार्म भी जारी किया है|

आवेदनों से कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन .....

माना जा रहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस एकदम नापतौल के अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारना चाह रही है| आवेदनों से कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का चयन करेगी| आवेदनों में आवेदकों का पूरा बायोडाटा देखकर यह तय किया जायेगा कि कौन उम्मीदवार बनने के काबिल है|

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की बैठकें ....

बतादें कि, पंजाब चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस की बैठकों का दौर भी जारी है| अभी हाल ही में पंजाब कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और चुनाव कमेटी और तमाम अन्य नेताओं की पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में बैठक हुई है| वहीं, 18 दिसम्बर तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में चलने वाली है|