Bikaner Guwahati Express Train Accident
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

OMG: पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, देखें कैसे पलटी पड़ीं हैं बोगियां... चीख रहें हैं लोग

Bikaner Guwahati Express Train Accident

Bikaner Guwahati Express Train Accident

Bikaner Guwahati Express Train Accident : इस वक्त पश्चिम बंगाल से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है| दरअसल, यहां एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है| डोमोहानी के नजदीक बीकानेर-गुवाहटी एक्सप्रेस (Bikaner Guwahati express) की कई बोगियां पटरी से उतर गई हैं। बताया जाता है कि, गुरूवार शाम करीब 5 बजे अचानक से ट्रेन में तेज झटके लगने लगे और इसके बाद देखते ही देखते ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं| फिलहाल, हादसे के बाद रेलवे के आलाधिकारियों सहित राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच रही हैं| लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है| इधर, अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं| वहीं, आपको बतादें कि हादसे के बाद रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर - 03612731622, 03612731623 जारी कर दिए गए हैं|

बने रहिये अर्थ प्रकाश के साथ, इस ट्रेन हादसे से जुड़ा कोई भी अपडेट हम तक जल्द पहुचायेंगे.....

देखें तस्वीरें  ....