भजन सिंह माडू बने भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य

भजन सिंह माडू बने भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य

भजन सिंह माडू बने भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य

भजन सिंह माडू बने भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य

चंडीगढ़ 23 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी चंडीगढ़ भजन सिंह माडू को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि  उनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने  शुभकामनाएं प्रेषित की है तथा आशा व्यक्त की है कि इस  नियुक्ति से भाजपा ओबीसी मोर्चा में को बल मिलेगा तथा उनके अनुभव का लाभ पूरे ओबीसी मोर्चा को मिलेगा। इनकी नियुक्ति से चंडीगढ़ भाजपा का सम्मान बढ़ा है।
 भजन सिंह माडू वर्तमान में चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं तथा पूर्व में भी अनेक पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके है। अपनी नियुक्ति के लिए भजन सिंह माडू ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद,  सांसद किरण खेर,  पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, सहित भाजपा  केंद्रीय नेतृत्व व पार्टी  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उनमे  जो विश्वास दिखाया है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।