AIIMS Doctor Raped News

ये उम्मीद नहीं! AIIMS के सीनियर डॉक्टर ने किया रेप, महिला डॉक्टर ने पुलिस को सुनाई दास्तां

AIIMS Doctor Raped News

AIIMS Doctor Raped News

आज स्वास्थ्य महकमा लज्जित हो गया है और यह सब हुआ है AIIMS के एक सीनियर डॉक्टर की वजह से| डॉक्टर के पास तो लोग खुद को बचाने के लिए जाते हैं लेकिन डॉक्टर अगर जिस्म नोचने लग जाए तो फिर क्या? दरअसल, AIIMS के एक सीनियर डॉक्टर ने AIIMS की ही एक जूनियर महिला डॉक्टर को हवस का शिकार बना डाला|

डॉक्टर ने जूनियर महिला डॉक्टर के साथ इस घिनौने कृत्य को अपने घर में अंजाम दिया| जूनियर महिला डॉक्टर ने पुलिस को इस बारे में शिकायत देते हुए यह सब पूरी जानकारी दी है| इधर, पुलिस ने भी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है| वहीं, बताया जाता है कि डॉक्टर फरार हो गया है|

पार्टी रखी थी, घर में बुलाया था ....

बताया जाता है कि, जूनियर महिला डॉक्टर ने AIIMS के सीनियर डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाते हुए यह कहा है कि डॉक्टर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी रखी थी| जहां उसे भी बुलाया गया था और वह पार्टी में शामिल होने पहुंची थी| इसी बीच डॉक्टर उसे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया|