ओह ये क्या! पानी के पाइप से भाग पड़ीं 500-500 की गड्डियां, इतने लाख इकट्ठा हुए... इंजीनियर के घर ACB की टीम हैरान
                        ACB raids engineer house and found much cash in pipe
आजकल रिश्वत और हेराफेरी का जमाना चरम पर है| अधिकारी हों या नीचे के कर्मचारी सब तनख्वाह के साथ ऊपरी पैसे कमाना चाहते हैं| लेकिन रिश्वत और हेराफेरी वाली हराम की कमाई की कभी न कभी पोल जरूर खुलती है और फिर गिरती है गाज| जैसे इस PWD इंजीनियर पर गिरी| मामला कर्नाटक का है| जहां एक PWD इंजीनियर के घर पर जब एंटी करप्शन विभाग की टीम ने छापा मारा तो टीम दंग रह गई और शायद ही आपने भी इस तरह का वाक्यांश कभी देखा हो|
पानी के पाइप से बहे लाखों रूपए .....
दरअसल, कर्नाटक के कलबुर्गी में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने जब एक PWD इंजीनियर के घर छापा मारने पहुंची और अपनी छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया तो टीम को ऐसी जगह से लाखों रूपए मिले, जहां पर लाखों रूपए रखने की कल्पना करना मुश्किल है| टीम उस वक्त हैरान हो गई, जब गंदे पानी को निकालने के लिए लगे पाइप से 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां बहने लगीं|
बहने का मतलब गिरने लगीं| जिसके बाद टीम ने पाइप के नीचे बाल्टी लगाई, जो कि पैसों से भर गई लेकिन पाइप से नोट गिरना बंद नहीं हुए| बताया जाता है कि टीम ने पाइप से ही 13 लाख रूपए जब्त किये| मतलब, PWD इंजीनियर ने गजब का दिमाग लगाकार पाइप में 13 लाख रूपए छिपा रखे थे| जहां किसी का शक ही न जाये| रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियर के घर से कुल 54 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है|
वीडियो देखें - https://twitter.com/ANI/status/1463470094520963080