8 executive officers changed in one year in Kharar

खरड़ मे एक साल में बदले 8 कार्यकारी अधिकारी, पार्षदों में खींचतान जोरों पर, विकास पर पड रहा है असर

8 executive officers changed in one year in Kharar

8 executive officers changed in one year in Kharar

8 executive officers changed in one year in Kharar- खरड़ । सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में खरड़ नग के पार्षदों में आपसी खींचतान जोरों पर चल रही है, वहीं दूसरी ओर यह हालत है कि पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से नई सरकार के सत्ता में आने के उपरांत खरड़ नगर कौंसिल के 8 कार्यकारी अधिकारी बदल दिये गये हैं। एक तरफ जहां शहर के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं और शहर का हर तरफ बुरा हाल है, वहीं सरकार ने कार्यकारी अधिकारियों की कुर्सी का मजाक बनाया हुआ है।  पिछले 13 महीनों 8 कार्यकारी अधिकारियों को बदला गया है।

सरकार का यह व्यवहार ऐसे लगता है कि या तो सरकार खरड़ नगर कौंसिल को बिल्कुल बेकर समझती है या फिर उसे कोई काबिल अफसर मिलता ही नही, जो यहां काम कर सके। आज हालत यह है कि यहां की आबादी 3 लाख के करीब है। नगर कौंसिल के पास करोड़ो रूपये के फंड है परंतु पार्षदों की खींचतान के चलते यहां पक्का कार्यकारी अधिकारी न लगाये जाने के कारण यहां काम बिल्कुल ठप्प हो गया है। मौजूदा सरकार के मार्च 2022 में सत्ता में आने पर 5 जुलाई 2022 को राजेश शर्मा को कार्यकारी अधिकारी के तौर पर बदल दिया गया था और उनके स्थान पर बलबीर सिंह को नियुक्त किया गया था जो 10 अगस्त 2022 तक यहां रहे।

इस उपरांत मनबीर गिल आये जो 27 फरवरी 2023 तक यहां रहे। इसके बाद गुरदीप सिंह आये जो 11 मई 2023 तक कार्यकारी अधिकारी रहे। इसके बाद अशोक पाठरियां यहां आये और केवल चार दिन ही कार्यकारी अधिकारी रहे। इसके बाद गुरदीप सिंह दोबारा यहां आये जो 30 जून 2023 तक इस पद् पर रहे। इसके बाद भूपिंदर सिंह आये जो 3 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक इस पद्पर रहे क्योंकि अब फिर उनका तदाबला कर दिया गया है और सुखदेव सिंह बंगा को बदल कर खरड़ में तैनात किया गया है।